Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14912 नए मरीजों की पुष्टि, रायपुर में भी 3813 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के 14912 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 11807 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 138 मरीजों की मौत हो गई है।
जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3813, दुर्ग से 1995, राजनांदगांव से 1069, बेमेतरा से 374, कबीरधाम से 380, धमतरी से 302, बलौदाबाजार से 733, महासमुंद से 344, गरियाबंद से 467, बिलासपुर से 1189, रायगढ़ से 545, कोरबा से 730, जांजगीर-चांपा से 570, मुंगेली से 364, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 166, सरगुजा से 271, कोरिया से 277, सूरजपुर से 293, बलरामपुर से 134, जशपुर से 280, बस्तर से 134, कोंडागांव से 73, दंतेवाड़ा से 57, सुकमा से 7, कांकेर से 140, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 16 मरीज शामिल है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 5 लाख 16 हजार 412 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 24 हजार 303 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 86 हजार 529 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 5580 मरीजों की मौत हो गई है।

