Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए 2.34 लाख से अधिक नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 2 लाख 34 हजार 692 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1 लाख 23 हजार 353 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 1341 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 हो गई है। जिसमें से 16 लाख 79 हजार 740 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 26 लाख 71 हजार 220 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 75 हजार 649 मरीजों की मौत हो गई है।

