राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16946 नए मरीजों की पहचान, अब तक 198 की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16946 नए मरीज सामने आए है। वहीं 17652 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 198 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 01 करोड़ 05 लाख 12 हजार 093 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 13 हजार 603एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 01 लाख 46 हजार 763 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, (corona) जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 51 हजार 727 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *