Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3.86 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि, पढ़िए
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 452 ने मरीज पाए गए है। वहीं 2 लाख 87 हजार 081 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 3498 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 87 लाख 54 हजार 925 हो गया है। जिसमें से 31 लाख 69 हजार 169 एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 53 लाख 69 हजार 362 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 08 हजार 313 मरीजों की जान चली गई है।

