प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 15804 नए मरीज, अब तक 191 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आज कोरोना के 15804 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 15003 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 191 मरीजों की मौत हो गई है।

प्रदेश में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 1496, रायपुर से 1414, बिलासपुर से 1337, रायगढ़ से 1196, कोरबा से 1043, जांजगीर-चांपा से 1043, बलौदाबाजार से 840, मुंगेली से 758, राजनांदगांव से 720, महासमुंद से 585, कबीरधाम से 512, सरगुजा से 499, सरगुजा से 477, जशपुर से 470, कांकेर से 421, गरियाबंद से 417, कोरिया से 411, धमतरी से 391, बालोद से 385, बलरामपुर से 365, बेमेतरा से 249, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 209, कोंडगांव से 195, बस्तर से 193, दंतवाड़ा से 78, सुकमा से 52, बीजापुर से 24, नारायणपुर से 22 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोराेना (Corona) संक्रमण का मामला 7 लाख 13 हजार 706 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 17 हजार 910 एक्टिव मामला है। वहीं 5 लाख 87 हजार 484 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 8312 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *