Chhattisgarh: लोकवाणी का प्रसारण होगा 14 फरवरी को, सीएम इस विषय पर प्रदेशवासियों से करेंगे बात
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) सीएम भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 14 फरवरी को होगा। इस बार सीएम बघेल उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।
इस संबंध में कोई भी (chhattisgarh) व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।
लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

