प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 15563 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 1458 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 15563 नए मरीज मिले है। वहीं 14263 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 219 संक्रमितों की मौत गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1458, दुर्ग से 1431, बिलासपुर से 1248, कोरबा से 1107, रायगढ़ से 1085, जांजगीर-चांपा से 950, राजनांदगांव से 835, बालोद से 558, बेमेतरा से 286, कबीरधाम से 442, धमतरी से 488, बलौदाबाजार से 757, महासमुंद से 622, गरियाबंद से 612, मुंगेली से 549, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 248, सरगुजा से 468, कोरिया से 458, सूरजपुर से 358, बलरामपुर से 392, जशपुर से 521, बस्तर से 198, कोंडागांव से 119, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 52, कांकेर से 502, नारायणपुर से 17 एवं बीजापुर से 29 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना  (Corona) संक्रमण का मामला 6 लाख 97 हजार 902 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 18 हजार 846 एक्टिव मामला है। वहीं 5 लाख 70 हजार 995 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 8061 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *