Chhattisgarh: जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में कलाकारों ने भरी हुंकार, आयोजित हुआ कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ का
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) चाम्पा जांजगीर मे आयोजित हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ ने कलकारों के हित और कल्याण की बातें कही, इस मौके मे मुख्य अतिथि माननीय महंत श्याम सुन्दर दास जी अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवलदास मानिकपुरी , विशेष अतिथि दीलिप लहरिया जी एवं जिला अध्यक्ष माननीय हृदय प्रकाश अनंत , प्रदेश उपाध्यक्ष किरण भारती एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे,
(Chhattisgarh) इस अवसर पर महंत श्याम सुन्दर दास ने कलाकारों की बड़ी संख्या मे उपस्थिति को लेकर कहा कि आज कलाकार एकजुट हो रहे हैं , जिसके लिए उन्होंने अध्यक्ष नवल दास की प्रसंशा की, उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य कलाकारों को मान सम्मान दिलाना और उनके हक के लिए लड़ना है।

