प्रदेश

Chhattisgarh : अलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने किया प्रदेश दूरदर्शन केंद्र के निदेशक से मुलाकात, किया ये मांग

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) आज अलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ दूरदर्शन के केंद्र निदेशक वर्मा  से मुलाकात की।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ दूरदर्शन के 24 घण्टे प्रसारण , सभी डी टी एच व केबल में अनिवार्य उपलब्धता, फ़िल्म निर्माताओं को दूरदर्शन के पैनल में शामिल करना , छत्तीसगढ़ी फिल्मों का दूरदर्शन के लिए प्रसारण का अधिकार क्रय करने , छत्तीसगढ़ी भाषा मे डेली सोप के कमीशन आधार पर निर्माण व प्रसारण , छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कलाकारों व टेक्निशियंस को नियमित अवसर प्रदान करने जैसी प्रमुख मांग रखी गई, जिस पर केंद्र निदेशक वर्मा जी ने सहमति प्रदान करते हुवे केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय को सभी मांगों से अवगत करवाने की बात कही।

अलाप आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में (Chhattisgarh) फ़िल्म निर्माता निर्देशक सतीश जैन ,अध्यक्ष -प्रदीप सिंह ठाकुर ,महासचिव -अनुमोद राजवैद्य , अनुपम वर्मा ,शैलेन्द्र दीवान, नरेंद्र ठाकुर ,नीरज वर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *