Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 320 नए केस, रायपुर में भी 96 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 320 नए मरीज पाए गए है। वहीं 142 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 1 संक्रमित की जान चली गई है।
बीते 24 घंटा म कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 96, दुर्ग से 65, सूरजपुर एवं बिलासपुर से 19-19, राजनांदगांव से 18, सरगुजा से 17, बलौदाबाजार एवं कोरबा से 13-13, जशपुर से 12, जांजगीर-चांपा से 8, बस्तर एवं7 बलरामपुर से 6-6, रायगढ़ से 5, कबीरधाम से 4, बालोद, धमतरी, महासमुंद एवं कांकेर से 3-3, मुंगेली एवं कोरिया से 2-2, बेमेतरा, गरियाबंद एवं कोंडागांव से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश (Corona) में कोरोना संक्रमण का मामला 3 लाख 14 हजार 640 हो गया है। जिसमें से 2919 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 07 हजार 862 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3859 लोगों की मौत हो गई है।

