प्रदेश

Raipur: कोरोना काल में अपने परिचितों में कमजोरों की करें मदद और स्वदेशी अपना कर तोड़ें आर्थिक मंदी की कमर – योगेश अग्रवाल

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) पूरे शहर में भैया के नाम से जाने जाने वाले हर दिल अजीज योगेश अग्रवाल ने इस कोरोना काल में लोगों की परेशानी को देखते हुए अपना एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से अपील की है कि वे अपने परिचितों में कमजोर और बेबस लोगों की स्वयं जानकारी लेकर मदद करें।

(Raipur) उन्होंने इस वीडियो में कहा कि कई ऐसे लोग है, जिन्हें मदद की दरकार है और वे संकोच वश किसी से अपनी बात शेयर नही कर पाते। ऐसे लोगों की जानकारी लेकर उनकी मदद करें, क्योंकि इस विपत्ति भरे समय में मदद ही एक विकल्प है, जिससे हम अपनों के बीच जाकर अपनापन व्यक्त कर सकते है।

योगेश ने यह भी कहा कि इस वैश्विक महामारी मे न ही पैसा कुछ काम आ रहा है न ही जान पहचान। ऐसे में अपनों का साथ ही काम आएगा। उन्होंने स्टे होम की बात कहते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की है।

(Raipur) साथ ही उन्होंने सभी भारतीयों से कहा कि इस वक्त देश आर्थिक मंदी के दौर से भी गुजर रहा है। इस मंदी की कमर हमें ही तोड़नी होगी, इसके लिए उन्होंने सभी से अपील की है कि स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें। भारत में बनी वस्तुओं के उपयोग से ही भारत का पैसा भारत में ही रहेगा और देश आर्थिक मंदी से उबरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *