Raipur: राजधानी सुपर स्पेसलिस्ट हॉस्पिटल में हुई दुर्घटना में शासन की बहुत बड़ी लापरवाही:-नीलकण्ठ त्रिपाठी
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता नीलकण्ठ त्रिपाठी ने शासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसे बहुत से हॉस्पिटल है, जो स्वास्थ्य विभाग के नियमो का उलंघन करते हुए अस्पताल को चला रहे है।
ऐसे हॉस्पिटल के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए, जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई गाइड लाइन को पूरा करे बगैर हॉस्पिटल चलाते है और ऐसे अधिकारियों के ऊपर भी कार्यवाही हो जो गाइडलाइन पूरा किये बगैर हॉस्पिटल चलाने के लिए लाइसेंस देते है।
(Raipur) कुछ पैसों के लालच में स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी इतनी बड़ी गलती करते है, जिसका परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ता है। रायपुर में राजधानी सुपर स्पेसिलिस्ट हॉस्पिटल में ये दुर्घटना लापरवाही का जीता जागता परिणाम है। ऐसे हॉस्पिटल संचालक के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
(Raipur) पूर्व में मुख्यमंत्री के द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में नीलकण्ठ त्रिपाठी ने निजी अस्पताल को लेकर अपनी बात भी रखी थी कि महामारी जैसे भयावह बीमारी को कुछ निजी अस्पताल ने अवसर बना रखा है, मनमानी पैसे की वसूली हो रही है, जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही है। सरकारी अस्पताल में बेड नही मिल रहा है, निजी अस्पताल में लूट मची हुई है। इससे आम जनता निजी अस्पताल में इलाज करवाने में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे अस्पताल में कार्यवाही करने की एनसीपी ने मांग की और कोरोना इलाज के लिए एक राशि शासन द्वारा तय करने की मांग की।

