राजनिती

Chhattisgarh: स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए अभ्यर्थी युवतियों से रकम की मांग, बदनीयती और भ्रष्ट नीतियों वाली प्रदेश सरकार बेनक़ाब : भाजयुमो

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने दुर्ग संभाग के बालोद में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थी युवतियों से रकम की मांग किए जाने के सामने आए मामले को लेकर इसे प्रदेश सरकार की बदनीयती और भ्रष्ट नीतियों का बेनक़ाब होना बताया है। श्री साहू ने कहा कि इस मामले ने भी साफ़ कर दिया है कि प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ का नारा महज़ चुनावी ढोल था जिसकी पोल अब खुलती जा रही है।

भाजयुमो प्रदेश (Chhattisgarh) अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और प्रदेश सरकार ने कमीशनखोरों को सत्तावादी संरक्षण प्रदान कर प्रदेश को लूटने के लिए खुला छोड़ दिया है जो प्रदेशभर में जी-भरकर ‘वसूली’ करने में लगे हैं। श्री साहू ने कहा कि अभ्यर्ती युवतियों की मदद के नाम पर की जा रही इस तरह की वसूली तत्काल बंद की जाए अन्यथा भाजयुमो को सड़क की लड़ाई लड़ने उतरना पड़ेगा।

एक तो प्रदेश (Chhattisgarh) सरकार बेरोज़गारों के साथ धोखाधड़ी करके उन्हें निराशा के गर्त में धकेल चुकी है, ऊपर से उन्हें रोज़गार तो दूर, बेरोज़गारी भत्ते के नाम पर एक धेला तक नहीं दिया गया है। अब नौकरी के नाम पर उनसे वसूली का यह सिलसिला चलाया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने इस तरह रकम की मांग किए जाने से इंकार करने की रस्म अदायगी ज़रूर की है, पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *