Corona: प्रदेश में आज मिले कोरोना के 12239 नए मरीज, रायपुर में भी 718 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में शनिवार को कोरोना (Corona) के 12239 नए मरीज सामने आए है। वहीं 11641 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 223 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 1086, जांजगीर-चांपा से 1021, बलौदाबाजार से 728, रायपुर से 718, कोरबा से 712, बिलासपुर से 605, सूरजपुर से 583, कोरिया से 577, मुंगेली से 572, जशपुर से 561, दुर्ग से 518, सरगुजा से 436, कबीरधाम से 434, बालोद से 414, महासमुंद से 409, कांकेर से 395, राजनांदगांव से 393, बलरामपुर से 375, धमतरी से 352, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 345, बस्तर से 241, गरियाबंद से 188, बेमेतरा से 170, कोंडागांव से 166, दंतेवाड़ा से 97, बीजापुर से 63, सुकमा से 54, नारायणपुर से 26 नए मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 8 लाख 42 हजार 356 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 30 हजार 859 एक्टिव मामला है। वहीं 7 लाख 01 हजार 116 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 10381 लोगों की मौत हो चुकी है।

