राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 4 लाख से अधिक नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 4 लाख 03 हजार 626 नए मरीज सामने आए है। वहीं 3 लाख 86 हजार 207 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 4091 संक्रमितों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 22 लाख 95 हजार 911 हो गई है। जिसमें से 37 लाख 32 हजार से अधिक एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 83 लाख से अधिक संक्रमितों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 42 हजार 398 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *