राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 13823 नए मरीज, अब तक 162 की मौत

नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13823 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 16988 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 162 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंक़ड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 1 करोड़ 5 लाख 95 हजार 660 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 97 हजार 201 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 2 लाख 45 हजार 741 लोगों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 52 हजार 718 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *