National: पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत
नईदिल्ली…. (National) पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान कोविड 19 की स्थिति एवंत टीकाकरण की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होगा। (National) राष्ट्रीय नियामक भारत के औषधि महानियंत्रक ने दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी प्रदान की है।
(National) कोविड 19 का टीका लगाने में स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं एवं अग्रिम पंक्ति के क्रमिकों को वरीयता दी जाएगी, जिनकी संख्या लगभग तीन करोड़ है।

