राष्ट्रीय

Corona : देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 35 हजार से ज्यादा नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 35871 नए मरीज सामने आए है। वहीं 17741 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 172 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 52 हजार 364 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 025 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 1 लाख 59 हजार 216 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *