Corona : प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 887 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 6 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 887 नए मरीज पाए गए है। वहीं 211 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 6 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 287, दुर्ग से 243, बिलासपुर से 58, राजनांदगांव से 46, सरगुजा से 36, कोरिया से 25, महासमुंद से 21, बेमेतरा एवं जशपुर से 20-20, रायगढ़ से 18, धमतरी एवं बलौदाबाजार से 17, जांजगीर-चांपा से 16, सूरजपुर एवं बालोद से 10-10, बस्तर से 9, गरियाबंद से 8, कांकेर से 6, कबीरधाम से 4, कोरबा एवं बलरामपुर से 3-3, मुंगेली, कोंडागांव, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर से 2-2, बीजापुर से 1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 19 हजार 717 हो गई है। जिसमें से 5209 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 10 हजार 503 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3915 मरीजों की मौत हो चुकी है।

