Corona: देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 12584 नए मरीज, अब तक 167 लोगों की मौत
नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 12584 नए मरीज सामने आए है। वहीं 18385 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 167 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 79 हजार 179 हो गई है।
जिसमें से 2 लाख 16 हजार 558 एक्टिव मामला है। (Corona) वहीं 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 294 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3505 लोगों की मौत हो गई है।

