राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3.32 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 32 हजार 730 नए मरीज मिले है। वहीं 1 लाख 93 हजार 279 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2263 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गया है। जेमा ले 24 लाख 28 हजार 616 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 86 हजार 920 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *