प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 17397 नए मरीज, अब क 219 मरीजों ने तोड़ा दम

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना (Corona) के रिकॉर्ड 17397 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 14284 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 219 संक्रमितों की मौत गई है।

कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3215, दुर्ग से 1857, बिलासपुर से 1317, रायगढ़ से 1144, राजनांदगांव से 973, जांजगीर-चांपा से 908, कोरबा से 843, बलौदाबाजार से 801, मुंगेली से 521, कांकेर से 482, महासमुंद से 479, धमतरी से 470, कबीरधाम से 444, सूरजपुर से 440, सरगुजा से 433, बेमेतरा से 421, कोरिया से 413, जशपुर से 394, बलरामपुर से 380, बालोद से 363, गरियाबंद से 321, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 301, बस्तर से 199, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 40, बीजापुर से 34, सुकमा से 23, नारायणपुर से 18 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 6 लाख 22 हजार 965 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 23 हजार 479 एक्टिव मामला है। वहीं 4 लाख 92 हजार 593 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 6893 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *