प्रदेश

corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 247 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश (Corona) में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीज सामने आए है। वहीं 176 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2 मरीज की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 85, दुर्ग से 43, कोरिया से 21, बिलासपुर से 15, जशपुर एवं रायगढ़ से 10, राजनांदगांव से 9, सरगुजा से 8, कोरबा से 7, गरियाबंद से 6, बलौदाबाजार एवं सूरजपुर से 4-4, महासमुंद, जांजगीर-चांपा एवं कांकेर से 3-3, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं बस्तर से 2-2, धमतरी, कोंडागांव, नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा से 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 11 हजार 680 हो गया है। जिसमें से 2911 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 04 हजार 956 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3813 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *