प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13628 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 818 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 13628 नए मरीज पाए गए है। वहीं 13039 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 208 संक्रमितों की मौत हो गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 1238, जांजगीर-चांपा से 1144, रायपुर से 818, कोरबा से 801, बलौदाबाजार से 711, सूरजपुर से 661, मुंगेली से 638, बिलासपुर से 605, बलरामपुर से 598, कोरिया से 589, जशपुर से 541, सरगुजा से 542, राजनांदगांव से 506, महासमुंद से 454, कांकेर से 452, कबीरधाम से 450, दुर्ग से 443, धमतरी से 430, बालोद से 429, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 318, कोंडागांव से 299, गरियाबंद से 290, बेमेतरा से 192, बस्तर से 198, दंतेवाड़ा से 78, बीजापुर से 78 सुकमा से 74, नारायणपुर से 48 नए मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 8 लाख 30 हजार 117 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 31 हजार 041 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 88 हजार 918 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 10158 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *