Corona: प्रदेश में आज कोरोना के 13846 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 987 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में आज कोरोना के 13846 नए मरीज मिले है। वहीं 10894 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 212 मरीजों की जान चली गई है।
आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें जांजगीर-चांपा से 1324, रायपुर से 987, रायगढ़ से 954, कोरिया से 921, बिलासपुर से 803, दुर्ग से 729, बलौदाबाजार से 641, राजनांदगांव से 620, कोरिया से 610, जशपुर से 595, मुंगेली से 569, सरगुजा से 564, कांकेर से 503,महासमुंद से 422, सूरजपुर से 487, बालोद से 403, कबीरधाम से 382, बेमेतरा से 319, धमतरी से 393, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 349, बलरामपुर से 337, गरियाबंद से 299, कोंडागांव से 281, बस्तर से 186, दतेवाड़ा से 83, सुकमा से 54, बीजापुर से 38, नारायणपुर से 36 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 8 लाख 16 हजार 489 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 31 हजार 245 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 75 हजार 294 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 9950 मरीजों की मौत हो गई है।

