Raipur: नये कलेवर और नये तेवर के साथ अब मण्डल ग्राफिक्स रामनगर में, फिल्म निर्माताओं के लिए यह जगह है पहुंच में
संझा बिहनिया रायपुर…( Raipur) छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पोस्टर डिजाईन के लिए जाना माना नाम है मण्डल ग्राफिक्स, पहले मण्डल ग्राफिक्स मोवा में संचालित होता था लेकिन अब फिल्म निर्माताओं की मांग और पहुंच को ध्यान में रखते हुए इसे रामनगर कबीर चौक में स्थापित किया गया है,
बता दें कि (Raipur) अब तक मण्डल ग्राफिक्स के द्वारा हजारों पोस्टर डिजाइन किये जा चुके है, वर्तमान में मण्डल म्युजिक भी संचालित है जहां एक के बाद एक छत्तीसगढ़ी गीतो का निर्माण किया जा रहा है,
मण्डल बन्धुओं ने बताया कि (Raipur) रामनगर कबीर चौक स्थित स्टूडियो में पोस्टर डिजाइनिंग के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग और फोटो शूट की पूरी व्यवस्था है, उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मो में पोस्टर का अपना अलग महत्व है और इसे यहां के निर्माता निर्देशक बखूबी समझते है , इसीलिए फिल्म के पोस्टर डिजाइन के लिए उन्हें पर्याप्त समय मुहैय्या कराया जाता है, छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े तमाम लोगों ने मण्डल ग्राफिक्स के नये ऑफिस के लिए उन्हें शुभकामनाये दी है।

