प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 521 नए मरीज, राजधानी में भी 95 पाजटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 521 नए मरीज मिले है। वहीं 905 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 6 मरीजों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 95, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 46, धमतरी से 38, राजनांदगांव से 37, रायगढ़ से 32, महासमुंद से 30, बालोद से 21, कोरिया से 19, बलौदाबाजार से 16, सरगुजा एवं सूरजपुर से 15-15, बेमेतरा, कोरबा, बलरामपुर एवं बस्तर से 12-12 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 92 हजार 612 हो गया है। जिसमें से 6923 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 82 हजार 145 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3544 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *