Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 222 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 67 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 222 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 312 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 67, दुर्ग से 36, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से 14, महासमुंद से 10, सरगुजा से 9, राजनांदगांव से 8, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा एवं सूरजपुर से 7-7, कोरबा से 6, धमतरी एवं बलौदाबाजार से 5-5, बालोद एवं बस्तर से 4-4, कबीरधाम से 3, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर एवं कोरिया से 2-2 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 08 हजार 218 हो गई है। जिसमें से 4073 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 390 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3755 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

