प्रदेश

corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 447 नए मरीज, रायपुर में भी 121 संक्रमित

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 447 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 369 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि 4 मरीजों की जान चली गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 121, दुर्ग से 106, बिलासपुर से 27, सरगुजा एवं सूरजपुर से 23-23, जशपुर एवं महासमुंद से 19-19, राजनांदगांव से 17, कोरबा एवं कोरिया से 15-15, बलौदाबाजार से 11, बेमतरा, रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा से 7-7, धमतरी एवं बस्तर से 5-5, बालोद एवं कांकेर से 3-3, कबीरधाम, गरियाबंद एवं दंतेवाड़ा से 2-2, बीजापुर से 1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 16 हजार 311 हो गई है। जिसमें से 3577 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 08 हजार 854 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक  3880 संक्रमित की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *