Raipur: गिरौदपुरी धाम मेला दर्शन में जा रहे भक्तों का समाज के युवाओं ने किया स्वागत
संझा बिहनिया रायपुर। (Raipur) संत गुरु घासीदास बाबा जी के जन्मस्थली में 18,19 और 20 मार्च को प्रतिवर्ष की भांति मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लाखों श्रद्धालु भाग लेते है। लाखों श्रद्धालु पैदल ही बाबा जी के दर्शन के लिए गिरौदपुरी जाते है।
(Raipur) आज गुरु धाम दर्शन हेतु पैदल चलकर जा रहे श्रद्धालुओं का कुरुद में सतनामी समाज के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राहुल बाँधेकर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज ब्लाक कुरुद , किशोर कुर्रे कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ट सतनामी समाज ब्लाक कुरुद, विक्रम बंजारे अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज भखारा शामिल हैं। (Raipur) यह जानकारी सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर ने दी ।

