Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 729 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 10 की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 729 नए मरीज मिले है। वहीं 1039 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 10 संक्रमितों की मौत हो गई है।
राज्य में आज कोरोना (Corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है। उसमें रायपुर से 121, दुर्ग से 102, बिलासपुर से 85, रायगढ़ से 47, राजनांदगांव से 46, महासमुंद से 40, जांजगीर-चांपा से 31, बालोद एवं सूरजपुर से 29-29, सरगुजा से 28, बलौदाबाजार से 27, जशपुर से 22, धमतरी से 21, कोरिया से 20, कोरबा से 17, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 12, बेमेतरा से 11 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 90 हजार 813 हो गया है। जिसमें से 8060 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 79 हजार 236 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3517 लोगों की मौत हो चुकी है।

