प्रदेश

धीरे-धीरे हो रहा है कॉलोनी का सौंदर्यिकरण , रहवासी कर रहे हैं सहयोग

SANJHA BIHANIYA…मीडिया कर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में इन दिनों कॉलोनी के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है , इस कार्य में रहवासी भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं, बता दें कि कॉलोनी में अभी और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है ,

इसके साथ ही गार्डनिंग और ओपन जिम लगवाने की योजना भी प्रगति पर है जिसके लिए नगर निगम में आवेदन किया जा चुका है, कॉलोनीवासियों के लिए साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था निरंतर की जा रही है इन सब कार्यों में रहवासियों का सहयोग बतौर रखरखाव शुल्क के माध्यम से भी मिल रही है ,

इस जुलाई माह से कॉलोनी में संचालित समिति द्वारा रखरखाव राशि एकत्रित की जा रही है जिसका उपयोग कॉलोनी के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा के लिए खर्च किए जाएंगे,

समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने सभी कॉलोनी वासियों का धन्यवाद दिया है और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, बता दें कि अभी कॉलोनी में मैदान समतलीकरण और वृक्षारोपण का कार्य प्रगति पर है , रोजाना सुबह सभी श्रमदान करते हुए वृक्षारोपण करते हैं,

इन कार्यों में समिति के अध्यक्ष के साथ दीपक बावनकर, संजू सिन्हा, पीएलएन लकी ,राज शेखर, एमएलए बघेल, नंदू यादव, जीवराखन लाल उसारे , राजीव तिवारी समेत सभी कॉलोनीवासी अपना सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *