Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 279 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 59 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 279 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 192 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 6 मरीजों की जान चली गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज सामने आए है, उसमें दुर्ग से 62, रायपुर से 59, बिलासपुर से 24, कोरिया से 22, सरगुजा अऊ जशपुर से 17-17, राजनांदगांव से 12, धमतरी से 10, महासमुंद से 9, कोरबा एवं सूरजपुर से 6-6, गरियाबंद एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4-4, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बस्तर एवं कांकेर से 3-3, बेमेतरा एवं बलरामपुर से 2-2, बालोद, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोंडागांव, दंतेवाड़ा एवं सुकमा से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 12 हजार 179 हो गई है। जिसमें से 2827 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 05 हजार 524 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3828 मरीजों की मौत हो चुकी है।

