प्रदेश

Corona : प्रदेश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 265 नए केस, रायपुर में भी 70 संक्रमित

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 265 नए केस मिले है। वहीं 362 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 70, दुर्ग से 37, कोरबा से 19, रायगढ़ से 18, धंमतरी एवं सूरजपुर से 17, महासमुंद से 12, सरगुजा एवं कोरिया से 10-10, राजनांदगांव से 9, बलौदाबाजार एवं बिलासपुर से 7-7, बस्तर से 6, बेमेतरा से 5, जशपुर से 4, जांजगीर-चांपा, मुंगेली एवं कोंडागांव से 3-3 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 07 हजार 790 हो गई है। जिसमें से 4190 एक्टिव मामला है। (Corona) वहीं 2 लाख 99 हजार 856 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3744 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *