CM भूपेश बघेल 10 फरवरी को अरपा महोत्सव में होंगे शामिल
संझा बिहनिया रायपुर…. सीएम (CM) भूपेश बघेल ह कल बुधवार के अरपा महोत्सव में शामिल होंगे। इस महोत्सव का आयोजन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के पेंड्रा के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में आयोजित किया गया है।
सीएम (CM) भूपेश बघेल 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे पेण्ड्रा पहुंचेंगे।
यहां सीएम बघेल मल्टीपरपज स्कूल मैदान में दोपहर 12.55 बजे से आयोजित अरपा महोत्सव में शामिल होंगे। (CM) सीएम बघेल शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

