प्रदेश

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल आज और कल कोरबा में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) सीएम भूपेश बघेल सोमवार एवंल मंगलवार को कोरबा जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपये से ज्यादा के 883 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 776 करोड़ रूपए से अधिक के 159 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लगभग साढ़े 61 करोड़ के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 686 लाभान्वित हितग्राहियों को लगभग साढ़े सात करोड़ का सामग्री वितरण भी किया जाएगा।

(chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 199 करोड़ की लागत से बनने वाली हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर 27.19 किलोमीटर कांक्र्रीट सड़क, 204 करोड़ की लागत से बनने वाले 64 किलोमीटर के कटघोरा-हरदीबाजार-बलौदा-अकलतरा इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर का भूमिपूजन, 30 करोड़ की लागत से 22 किलोमीटर चोटिया-चिरमिरी सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण, मुढ़ाली-कटसीरा-सेमरा-मुनगाडीह-जरवे और लेमरू में 5.70 करोड़ की लागत से बनने वाले 06 हाईस्कूल भवन का भूमिपूजन करेंगे।

(chhattisgarh) साथ ही 17.67 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर कोटमी-पसान-कटघोरा सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण, बंजारी में 10.06 करोड़ की लागत से बनने वाली आदर्श आवासीय महाविद्यालय भवन, झोरा-कोड़ियाघाट के बीच हसदेव नदी पर 19.15 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल, घिनारा-परसाखोला और पुटवा तीन व्यपवर्तन और कछुआ तथा हरदी एनीकट 18.24 करोड़ की निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *