प्रदेश

बस में सफर करने वाले हो जायें तैयार , बढ़ सकता है किराया, यातायात महासंघ ने दी चेतावनी, कहा पेट्रोल डीजल के बढ़ रहे दामो से बस संचालन मे हो रही है दिक्कत

SANJHA BIHANIYA RAIPUR… पेट्रोल डीजल की कीमत मे लगातार हो रही बेतहासा बढ़ोतरी के चलते बसों के संचालन मे अब दिक्कत पेश आने लगी है जिसके चलते बसों के पहिये एक बार फिर थम सकते है, लेकिन यतायात महासंघ ने सरकार से गुजारिश की है कि समय रहते बसों के सफ़र का किराया बढ़ा दिया जाय तो बिना रुके बसे चलाई जा सकेंगी नही तो बसे बंद कर उन्हे आन्दोलन की राह पकड़नी होगी,

ये बाते यतायात महासंघ के सदस्यो ने प्रेसवार्ता मे साझा की, उन्होंने कहा कि पिछले दो सालो से कोरोना और लॉकडाउन के चलते बसों के पहिये थमे हुए है, जिसके चलते इस व्यवसाय से जुड़े सैकड़ो परिवार के सामने भूखे मरने की स्थिति आ चुकी है, बस मालिकों ने बिना कमाई के बैंक की किस्त और टैक्स भर भर के कंगाल हो चुके है, अब भी अगर सरकार ने इस व्यवसाय और इससे जुड़े लोगों की तरफ ध्यान नही दिया तो आन्दोलन करना जरूरी हो जायगा,

संघ के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ से लगे राज्यों मे किराया बढ़ चुका है और वहां बसों का संचालन निरंतर चालू है, वहां बसों के किराये को लेकर स्थाई समिति बनाई गई है जो पेट्रोल और डीजल के दामो के हिसाब से बसों के किराये का सम्पादन करती है, ऐसी ही व्यवस्था का हमें छत्तीसगढ़ मे भी इंतजार है,

संघ ने चेताया कि उनकी माँग पर अगर ध्यान नही दिया गया तो २८ जून से १४ जुलाई तक चरणबध्द आंदोलन किया जायगा जिसमे जल समाधि भी होगी, किसी भी अप्रिय घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *