छत्तीसगढ की बोली मे बनेगी “रामायण”, 52 एपिसोड की है वेब सीरीज जिसका निर्देशन करेंगे जसबीर कोमल, कुछ कलाकारों का हो गया है चयन
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…. बड़ी खुशी की बात है कि अंचल के निर्देशक जसबीर कोमल अब रामायण को वेब सीरीज पर लाँच करेंगे, उन्होंने इसके लिए कलाकारों का चयन शुरू किया है, जिसमे सीता का किरदार करेंगी अनुशा शर्मा, कौशल्या बनेंगी दीपाली चौधरी, कुम्भकर्ण बन रहे हैं धर्मेन्द्र सोनी, शबरी के लिये शकुन्तला सोनी और मंदोदरी के लिये शिवानी का चयन हुआ है,
जसबीर ने बताया कि यह 52 एपिसोड की वेब सीरीज है और इसमे सैकड़ों कलाकार अभीनय करेंगे, इस वेब सीरीज में मध्य प्रदेश के पंचवटी और छत्तीसगढ़ के चंदखुरी को विशेष रूप से दिखाया जायगा, इस प्रोजेक्ट मे कथा सन्योजक के रुप मे उनका साथ दे रहे है निर्माता अशोक तिवारी, दोनों ने कहा कि वेशभूषा पर काम शुरू हो गया है, जल्द शूट शुरू होगा, निर्देशक कोमल ने बताया कि और भी कलाकार इस नम्बर पर (9752250026) अपना बायोडाटा भेज सकते है, ऑडिशन निशुल्क है!

