सनिमा

मोर छईयां भुइयां 2 का आया फर्स्ट लुक, ऐसी फिल्म जिसका है सभी को बेसब्री से इंतजार

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की सुपरहिट फिल्मों की कड़ी में एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म मोर छईयां भुइयां 2 का फर्स्ट लुक आ चुका है। जिसे देखकर मोर छईयां भुइयां की याद आ जाती है। 24 मई 2024 को रिलीज होने वाली मोर छईयां भुइयां 2 में मुख्य रूप से मन कुरैशी, दीपक साहू, एल्सा घोष और दीक्षा जायसवाल हैं।फिल्म के निर्माता और निर्देशक सतीश जैन है। सह निर्माता ललित सिंह, सौरभ अग्रवाल और शैलेंद्र सिंह है। गीत सतीश जैन और गिरवर दास मानिकपुरी ने लिखे हैं। मोर छईयां भुईयां 2 को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि सतीश जैन ही ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फ़िल्में दर्शक खूब पसंद करते हैं और उन्हें सिनेमाघर में फिल्म देखकर अच्छा भी लगता है क्योंकि सतीश जैन ने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद की जा रही है कि मोर छईयां भुइयां 2 अपेक्षा से और अधिक पसंद की जाएगी। इस फिल्म के गीत, टीजर और ट्रेलर एवीएम यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *