गांव-गांव और बच्चों बच्चों तक पहुंच रहा अतरंगी का पोस्टर, फिल्म के कलाकार कर रहे हैं धुआंधार प्रचार
sanjha bihaniya…कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रचार के बिना चल नहीं पाती, यह बात 100% सत्य भी है, क्योंकि जब तक लोगों को फिल्म के बारे में पता ही नहीं चलेगा तो वह फिल्म देखने कैसे आएंगे, आगामी 18 अगस्त को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म अतरंगी प्रदर्शित होने वाली है, यह फिल्म किसानों की रियल स्टोरी पर आधारित बताई जा रही है और इसमें छोटे बच्चों का बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है, यह फिल्म बच्चों को जरूर पसंद आएगी

अपनी फिल्म के प्रचार को लेकर निर्देशक पवन गुप्ता, कलाकार योगेश अग्रवाल और उर्वशी साहू अपनी टीम के साथ गांव गांव पहुंच रहे हैं और इस फिल्म का धुआंधार प्रचार भी कर रहे हैं, वे स्कूली बच्चों और गांव के बच्चों तक जाकर फिल्म का पोस्टर वितरण भी कर रहे हैं और फिल्म देखने की अपील भी कर रहे हैं, अतरंगी फिल्म के निर्माता विजय गुलिया, पवन कुमार गुप्ता और योगेश अग्रवाल हैं

इस फिल्म में कलाकारों की एक बहुत बड़ी फेहरिस्त भी है जिसमें योगेश अग्रवाल, चंचल साहू, संतोष सारथी, नकुल महलवार, उर्वशी साहू, रजनीश झांजी, मंजू लता राठौर, दिलबाग सिंह, नीलम देवांगन, विक्रम राज, किरण वर्मा, अरुण पाल, प्रकाश ताम्रकार, प्रेम गुप्ता, नेतराम श्रीवास, त्रिलोक तिवारी, योगेश पांडे, विकी उमरे और शन्नो खान है, बाल कलाकारों में अभिषेक गुप्ता, आदित्य तिवारी, फैजान खान, दर्शन जैन, अंकित गुप्ता और रोशन गुप्ता ने अभिनय किया है

