दर्शकों को गुदगुदाने फिर आई हंस झन पगली , सतीश जैन की ब्लॉकबस्टर फिल्म तीसरी बार हुई रिलीज
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता छोटे लाल साहू और निर्देशक सतीश जैन की सुपरहिट फिल्म हंस झन पगली का प्रदर्शन तीसरी बार हो रहा है , फिल्म ने दो बार अपार सफलता अर्जित की थी तीसरी बार भी दर्शकों का प्यार फिल्म को मिलेगा ऐसी उम्मीद की जा रही है
बता दें कि इसी दौरान श्याम टॉकीज में याकूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म मैं वादा निभाहूँ भी चल रही है उसे भी अच्छा रिस्पांस मिलने की खबरें आ रही हैं
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह खुशी की बात है कि फिल्मों के प्रति दर्शकों का प्यार बरकरार है, लॉकडाउन से उभरते हुए एक लंबे अरसे के बाद इन फिल्मों के प्रदर्शन से सभी की उम्मीदें बंधी हैं , इन फिल्मों के रिस्पांस से ही आगामी फिल्मों की दशा और दिशा तय की जा सकेगी
बहरहाल दर्शकों के दोनों फिल्मों के लिए रुझान को देखकर तो लग रहा है कि एक बार फिर छत्तीसगढ़ी फिल्में दौड़ेगी।

