सनिमा

जन्मदिन पर मिली एक और फिल्म, मन कुरैशी को साइन किया सलीम खान ने

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक सलीम खान ने अपनी आगामी फिल्म के लिए सुपरस्टार मन कुरैशी को साइन कर लिया है। सलीम खान की आगामी फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में मन कुरैशी होंगे। इस बात की पुष्टि आज हो गई है, आज मन कुरैशी का जन्मदिन भी है, मन कुरैशी के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है कि उनके जन्मदिन पर उन्हें एक फिल्म बतौर हीरो मिल गई। इस बारे में चर्चा के दौरान सलीम खान ने बताया कि मन कुरैशी एक ऐसे हीरो हैं जो हर कैरेक्टर में जमते हैं चाहे वह चॉकलेटी हीरो का रोल हो या फिर एक्शन हीरो का रोल हो, दोनों में मन कुरैशी फीट ही बैठते हैं। इसलिए हमने अपनी फिल्म में उन्हें साइन किया है।
सलीम खान ने यह भी बताया कि उनकी आगामी फिल्म एक पारिवारिक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसके लिए अभिनेता की तलाश खत्म हो गई है क्योंकि अभिनेता के रूप में मन कुरैशी को साइन कर लिया गया है। अब बाकी कलाकारों के लिए खोज जारी है।
उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो जाएगी लेकिन कलाकारों का चयन लगातार जारी रहेगा, उन्होंने अपना नंबर भी साझा करने की बात कही ताकि लोग उनसे फोन पर बात करके संपर्क कर सकते हैं और फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *