सनिमा

एन. माही की एक और फिल्म की शूटिंग जोरों पर, निर्देशक हैं सलीम खान

SANJHA BIHANIYA… लगातार फिल्मों का निर्माण करने में अग्रणी फिल्म प्रोडक्शन हाउस एन. माही फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग इन दिनों दुर्ग जिले के पाटन में की जा रही है जिसका नाम है सुरतिया। इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं सलीम खान और इसके डीओपी हैं लक्ष्मण यादव। लगातार एन माही के निर्माता मोहित साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के निर्देशकों को मौका दिया जा रहा है और फिल्म निर्माण को लेकर हर संभव मदद की जा रही है ताकि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कई निर्देशकों को मोहित साहू ने मौका दिया है।

अभी बनाई जा रही फिल्म सुरतिया में निर्देशक सलीम खान ने जिन कलाकारों को कास्ट किया है उनमें सोन के नथनी फेम जीतू दुलरवा, हांडा फेम अमृता कुशवाहा, डॉ अजय सहाय, संजू साहू, प्रदीप शर्मा, विनायक अग्रवाल, जागेश्वरी मेश्राम, यो रुद्रा, मोना वर्मा समेत ढेर सारे कलाकार हैं। निर्देशक सलीम खान ने बताया कि सुरतिया एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है जिसकी शूटिंग 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है, सिर्फ गानों की शूटिंग बाकी रहेगी, जिसके लिए लोकेशन की रेकी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *