कचरा बोदरा की जोड़ी का कमाल दिखेगा रती और सती के रूप में, फिल्म का नाम है कबड्डी
SANJHA BIHANIYA….देश भर से 12 महिला अभिनेत्रियों ने जिस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है उसमें छत्तीसगढ़ की दो नायिकाओं ने भी अपने अभिनय का सिक्का जमाया है, वे हैं उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू।
जी हां पूरे छत्तीसगढ़ में कचरा बोदरा की जोड़ी के नाम से प्रसिद्ध इन दोनों ने जिस फिल्म में काम किया है उसका नाम है कबड्डी।
इस फिल्म की कहानी एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें महिलाएं पुरुषों को कबड्डी के खेल में पछाड़ती हैं, यह फिल्म राष्ट्रीय स्तर की है जिसमें छत्तीसगढ़ के इन कलाकारों ने अपनी भागीदारी निभाई है, कबड्डी के निर्माता एवं लेखक कुलदीप कौशिक हैं यह फिल्म 28 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है

