कला जगत

सावन में भोलेनाथ का “बाजे डमरू”, अनुराग शर्मा की आवाज में एमडी एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति

Sanjha bihaniya…इस सावन भी एमडी इंटरटेनमेंट अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है भगवान शंकर को समर्पित करता एक गीत, जिसका टाइटल है “बाजे डमरू”। इस गीत को स्वर दिया है अनुराग शर्मा ने और शब्दों से पिरोया है अशोक तिवारी ने, गीत संगीत का संयोजन पंडित विवेक शर्मा का है, “बाजे डमरु” में दिनेश साहू, रवि शर्मा, दिलीप बैस, टेशू डोंगरे, शौर्य डोंगरे, नरेश शर्मा और प्रदीप शर्मा ने अभिनय किया है।

“बाजे डमरु” की शूटिंग महादेव घाट हटकेश्वर महादेव के मंदिर में की गई है। गीत को कोरियोग्राफ किया है दिलीप बैस ने, वह इसमें भगवान भोलेनाथ की भूमिका में भी नजर आएंगे। गीत को कैमरे में कैद किया है राजू देवदास ने। एमडी इंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि हम लगातार हर पर्व और अवसरों पर गीतों की सौगात लेकर आते हैं, इसी कड़ी में “बाजे डमरू” भी सावन माह की प्रस्तुति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *