कला जगत

हल्बी गीत “लाज लागे रे” के पोस्टर का विमोचन किया हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…गायक घनश्याम महानंद और गायिका वैजयंती यादव के स्वर से सजा हल्बी वीडियो गीत लाज लागे रे के पोस्टर का विमोचन नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के हाथों संपन्न हुआ

बता दें कि चंदन कश्यप हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं , इस मौके पर उन्होंने इस हल्बी गीत का टीजर भी देखा, इस हल्बी गीत में संगीत दिया है पंडित विवेक शर्मा ने

गीतकार और निर्देशक ओम प्रकाश पांडे के इस हल्बी गीत में अरमान और नूरी ने अभिनय किया है, बस्तरिया स्टूडियो की प्रस्तुति हल्बी गीत लाज लागे रे को विधायक श्री कश्यप ने काफी पसंद किया और कहा कि बस्तर अंचल के कलाकार आज किसी से कम नहीं है उनमें भी प्रतिभा बेशुमार है जिसे अब लाखों लोग देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *