कला जगत

त्रेतायुग का एहसास हो रहा है कलाकारों को, रामायण राम के लीला की शूटिंग जारी

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही राम के लीला रामायण में अभिनय करने वाले कलाकार पहली बार इस तरह के किरदार निभाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, बता दें की निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल इन दिनों रामायण राम के लीला की शूटिंग में व्यस्त हैं, वे सप्ताह में 2 दिन इसकी शूटिंग करते हैं जिसमें एक दिन वह फुलप्रूफ तैयारियों का जायजा लेकर रिहर्सल करवाते हैं, जसबीर कोमल ने बताया कि 1 एपिसोड की शूटिंग संपन्न कर ली गई है और अगले एपिसोड की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है, रामायण राम के लीला में राजा दशरथ का किरदार विजय मिश्रा “अमित” निभा रहे हैं तो वही गुरु वशिष्ट बने हैं डॉ अजय सहाय, कैकई का पात्र वीणा पेंदूरकर निभा रही हैं।

सभी कलाकारों ने बताया कि शूटिंग करते वक्त ऐसा लगता है कि मानो वे सभी त्रेतायुग में हैं, सभी कलाकारों का उत्साह देखते ही बन रहा है, रामायण राम के लीला में पटकथा और संवाद अशोक तिवारी लिख रहे हैं और निर्देशन में जसबीर कोमल का साथ पुष्पेंद्र सिंह और नितेश लहरी दे रहे हैं, जसबीर कोमल ने बताया कि रामायण राम के लीला का निर्माण जन सहयोग से हो रहा है और इसका प्रोमो वे जल्द रिलीज करेंगे ताकि और लोगों तक यह संदेश जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *