रावण का किरदार निभाना बेहद चैलेंजिंग रहा – विक्रम, “राम के लीला” रामायण में कर रहे हैं अभिनय
sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता व पेशे से वकील विक्रम राज इन दिनों “राम के लीला” रामायण में रावण का किरदार निभा रहे हैं, इस किरदार को लेकर विक्रम ने बताया कि यह बेहद ही चैलेंजिंग रोल है और संवादों में उतार-चढ़ाव को लेकर वे काफी मेहनत कर रहे हैं,
निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल छत्तीसगढ़ी में “राम के लीला” रामायण का निर्माण कर रहे हैं वे इसे फिल्म और धारावाहिक दोनों के हिसाब से शूट कर रहे हैं, रावण के किरदार के लिए उनकी तलाश विक्रम राज पर जाकर समाप्त हुई, कोमल ने कहा कि विक्रम राज बेहद ही मंझे हुए कलाकार हैं और रावण के रूप में वे सटीक साबित हुए,

रामायण “राम के लीला” की शूटिंग चरणबद्ध तरीके से की जा रही है जिसमें ढेर सारे कलाकार अभिनय कर रहे हैं, जिनमें कौशल्या बनी है संगीता यादव, कैकई वीणा और सुमित्रा लक्ष्मी नाग बनी है, इसी तरह विशेष भूमिका में गुरु वशिष्ठ अजय सहाय बने हैं तो अग्निदेव चोपड़ा जी और श्रृंगी ऋषि सुनील मिश्रा बने हैं,
रामायण में रूप सज्जा का कार्य मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विलास रावत कर रहे हैं, रामायण के कार्यकारी निर्देशक नितेश लहरी हैं, बता दें कि रामायण की पटकथा और संवाद अशोक तिवारी ने लिखे हैं और इसकी शूटिंग सहाय स्टूडियो जोरा में अनवरत जारी है।

