कला जगत

रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे दिनेश साहू और वर्षा मानिकपुरी, पाटन के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया गीत जल्द होगा रिलीज

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अभिनेता दिनेश साहू और अभिनेत्री वर्षा मानिकपुरी का डुएट सॉन्ग फिल्मा लिया गया है जिसे जल्द ही स्मार्ट सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा

बता दें कि मॉडलिंग से एक्टिंग में कदम रखने वाली वर्षा ने कहा कि अभिनेता दिनेश साहू एक मंजे हुए कलाकार हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव अलग ही रहा

अभिनेता दिनेश साहू भले ही इस गीत की शूटिंग के बाद दुर्घटना के शिकार हो गए थे, लेकिन उनकी मेहनत इस गीत में दर्शकों को जरूर नजर आएगी

पाटन के भव्य शिव मंदिर में शूट हुए इस गीत की शूटिंग में कैमरामैन संजय महतो , पीएलएन लकी, सुधीर तंबोली समेत टीम के सदस्य उपस्थित रहे,
जल्द ही यह गीत दर्शकों के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *