दुर्ग में उर्वशी साहू की अगुवाई में सौंपा गया ज्ञापन, वही रायपुर कलेक्टोरेट में मोना सेन ,दुकालू यादव , समेत दर्जनों कलाकारों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…आने वाले तीज त्योहारों में लोक कलाकारों ने कार्यक्रम कराए जाने की अनुमति जारी करने की मांग को लेकर राजधानी समेत अन्य जिलों के कलेक्टर दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है ,
बता दें कि रायपुर जिला कलेक्ट्रेट में लोक कलाकार मोना सेन , दुकालू यादव , किरण शर्मा और सावित्री कहार समेत दर्जनभर कलाकार पहुंचे तो वही दुर्ग में मया के संदेश संस्था की संचालिका उर्वशी साहू कलाकारों के साथ दुर्ग कलेक्टर दफ्तर पहुंची ,
गौरतलब है कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते लोक कलाकारों को मंच नहीं मिला है और वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, इसीलिए इस वर्ष कलाकारों ने प्रशासन से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने की अनुमति मांगी है।

